बद्री विशाल,बद्रीनाथ धाम के कपट खुलने की तिथि तय हो गयी है। आज टिहरी राज दरबार मे पूजा अर्चना और पंचाग गणना कर तिथि तय की गयी। इस दौरान तीर्थ पुरोहित, डिमरी समाज, बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के लोग भी मौजूद थे। परंपरा के अनुसार बसंत पंचमी के दिन कपाट खुलने की तिथि घोषित होती है। लिहाजा 4 मई, सुबह 6 बजे विशेष वैदिक मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ कपाट खुल जाएंगे।