देहरादून के पल्टन बाजार में सीसीटीवी, पीए सिस्टम का डीएम व एसएसपी ने किया शुभारंभ

 

जनमानस की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत पल्टन बाजार में स्थापित किये गए 22 सीसीटीवी कैमरे एवं पीए सिस्टम का आज डीएम सविन बसंल एवं एसएसपी अजय सिंह ने कोतवाली देहरादून से विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि जो भी हमारे संसाधन है वह जनमानस,
सार्वजनिक हित के लिए है। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी सेवाओं एवं सामजिक योजना जिन पर सरकार व्यय कर रही है इन सभी सुविधाओं का उद्देश्य है अन्तिम छोर के व्यक्ति को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि जनहित के जो भी सुझाव मिलेंगे उन पर विचार किया जाएगा।
एसएसपी ने कहा कि डीएम को शहर में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु जो प्रस्ताव जा रहे उसे त्वरित स्वीकार करते हुए धनराशि निर्गत की जा रही है जिससे शहर में कानून व्यवस्था अन्य व्यवस्था बनाने में सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही ऋषिकेश में भी 46 कैमरे स्थापित किये जाएंगे।
इस अवसर पर उपस्थित व्यापार मण्डल के सदस्यों ने डीएम एवं एसएसपी की कार्याें की सराहना की। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात मुकेश कुमार समेत व्यापार संगठन के लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *