देहरादून, डीएम के एयरपोर्ट के समीप बगैर एनओसी के निर्माण कार्यों की रिपोर्ट तलब करने के निर्देश

 

डीएम सविन बसंल ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण देहरादून की पर्यावरण समिति की बैठक में हवाई अड्डे के प्रचलन क्षेत्र में बर्ड हिट की घटनाओं एवं वन्यजीवों की गतिविधियों पर नियंत्रण के सम्बन्ध में 10 किमी परिधि के दायरे में आवश्यक सुरक्षा उपाय करने के दिशा-निर्देश दिए गए।
डीएम ने एयरपोर्ट के समीप बिना एनओसी के हो रहे अनाधिकृत निर्माण पर एसडीएम डोईवाला, एमडीडीए, एयरपोर्ट के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीएम ने उपजिलाधिकारी व
प्रशासक नगर पालिका परिषद डोईवाला को क्षेत्र में गार्बेज पपॉइंट की नियमित सफाई करवाने के भी निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि गार्बेज पॉइंट के उपर पक्षियों के मडराने से हवाई लैडिंग के दौरान टकराने की संभावनाएं बढ जाती हैं लिहाजा हवाई अड्डे के परिधि क्षेत्र में एकत्रित कूड़े का निस्तारण कर गार्बेज पॉइंट हटाये जायँ। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल, निदेशक एयरपोर्ट एथ्योरिटी प्रभाकर मिश्रा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.सी.एस. रावत, सहायक अभियंता एमडीडीए अतुल गुप्ता, मुख्य सफाई निरीक्षक नगर पालिका परिषद डोईवाला सचिन सिंह रावत, एसडीओ वन अमित सिंह रावत, डीजीएम एयरपोर्ट नितिन कुमार सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *