उत्तरकाशी में आज त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने डीएम के माध्यम से सीएम को पत्र भेजकर ब्लॉक प्रमुख व ग्राम प्रधानों को भी जिला पंचायत अध्यक्षों की तर्ज पर प्रशासक बनाये जाने की मांग की। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि सरकार का निर्णय भाजपा के सिद्धांतों के विपरीत है। एक देश,एक विधान,एक निशान की बात करने वाली भाजपा द्वारा उत्तराखंड प्रदेश में एक पंचायत में दो विधान की जो प्रथा लागू करी है वह बेहद ही निंदनीय है। पत्र दर्जनों त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों के हस्ताक्षर युक्त है।