स्वामी घनश्यामानंद सरस्वती विद्या मंदिर लकक्षेश्वर में मंगसीर बग्वाल का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महिला विकास समिति लक्षेश्वर व स्कूली छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। मंगसीर बग्वाल पर महिला विकास समिति की ओर से स्कूली बच्चों को गढ़ भोज भी परोसा गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ भूतपूर्व प्रधानाचार्य केशव लाल आर्य द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम मेंअभिभावक संघ के मंगल सिंह चौहान समेत अन्य भी मौजूद रहे।