डीएम डॉ. बिष्ट ने रुद्राक्ष वाटिका का किया निरीक्षण, पौधरोपण करने के साथ ही अन्य क्षेत्रों में भी वाटिका बनाने की बात कही

 

डीएम डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जोशियाड़ा बैराज के निकट स्थापित रूद्राक्ष वाटिका का भ्रमण कर रूद्राक्ष एवं देवदार के पौधे रोपित किए। उन्होंने वाटिका के स्वरूप की प्रशंसा की। डीएम ने कहा कि अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह की वाटिका बनाने और उत्तरकाशी शहर के बीचों-बीच स्थित रामलीला मैदान को भी शानदार पार्क के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। डीएम ने वाटिका के निरीक्षण पर कहा कि यह रूद्राक्ष वाटिका आने वाले समय में उत्तरकाशी शहर का आकर्षण का केन्द्र बनेगी और जैव विविधता को संवर्द्धन में भी मददगार होगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बी.एस.रावत, यूजेवीएनएल के डीजीएम आशुतोष कुमार सिंह व अधिशासी अभियंता एम.एस. नाथ, जल निगम के अधिशासी अभियंता मधुकांत कोठियाल, जिला युवा कल्याण अधिकारी विजयप्रताप सिंह भंडारी, गंगा विचार मंच के प्रदेश संयोजक लोकेन्द्र बिष्ट, जिला गंगा समिति के सदस्य जय प्रकाश भट्ट सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *