मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने एम्स अस्पताल पहुंचकर जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्रांतर्गत गूलर में हुई बस दुर्घटना में घायल लोगों का हालचाल जाना।
इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
उधर मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को ₹2-₹2 लाख की आर्थिक सहायता, गंभीर रूप से घायलों को ₹1 लाख तथा सामान्य रूप से घायलों को ₹40 हजार तक की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा की है। साथ ही, मुख्यमंत्री ने डीएम टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल एवं आरटीओ, देहरादून को निर्देश दिए हैं कि प्रधानमंत्री राहत योजना के अंतर्गत राहत राशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाए तथा घायलों को समुचित एवं बेहतर चिकित्सा उपचार सुनिश्चित किया जाए।
