गंगोत्री-गौमुख ट्रेक में गहरी खाई में गिरा पर्यटक, लापता

 

गंगोत्री-गौमुख ट्रेक में एक पर्यटक के गहरी खाई में गिरने व उसके लापता होने की सूचना है। कंट्रोल रूम उत्तरकाशी से मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से आये 5 पर्यटक गंगोत्री से गौमुख की ओर जा रहे थे। चीड़वासा से आगे कचीढांग के पास एक पर्यटक राम कुमार हनुमान गुप्ता पुत्र राम कुमार गुप्ता उम्र 65 वर्ष निवासी कपिला अपार्टमेंट काचेन रोड पाटिल अली,राजगढ़, महाराष्ट्र पैर फिसलने से 130 मीटर गहरी खाई में गिरने से लापता हो गया। वन विभाग व पुलिस की रेस्क्यू टीम उक्त स्थान के लिए रवाना हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *