जिला नैनीताल की तहसील धारी में तैनात पटवारी को विजिलेंस ने 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। पटवारी भूमि की नाप जोख की एवज में शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था। गिरफ्तार पटवारी निर्मल बोरा पुत्र शेर सिंह बोरा, निवासी उनकोट, धारी जिला नैनीताल है। वर्तमान में वह तहसील धारी में पटवारी के पद पर तैनात रहते जलवायु विहार, अमृत आश्रम के पास, बिठोरिया नंबर-1, हल्द्वानी में निवासरत है।