देहरादून/ दून पुलिस ने एक महिला के अपहरण के प्रयास करने के मामले में मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। महिला सुषमा शर्मा द्वारा थाना रायपुर पर नाला पानी चौक के पास अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उन्हें जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का प्रयास किए जाने के संबंध में दी गई तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर मु०अ०सं०- 394/26, धारा 126(2)/140(3)/61(2)/ 62 बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पूर्व में एक अभियुक्ता को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई थी। अभियुक्ता से पूछताछ में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में उसके द्वारा अपने अन्य साथियों की मदद से उक्त घटना को अंजाम देना प्रकाश में आया था, साथ ही घटना में शामिल अभियुक्ता के अन्य साथियों के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई थी, जिनकी गिरफ्तारी हेतु एसएससी देहरादून के निर्देशों पर अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा लगातार उनके सभी संभावित ठिकानों पर दबिशें दी जा रही थी। पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप रविवार को पुलिस टीम द्वारा घटना में वांछित चल रहे मुख्य अभियुक्त प्रियांशु पुत्र स्व. सुखपाल निवासी अन्नकी रोशनाबाद, थाना सिडकुल, जनपद हरिद्वार को नवोदय नगर हरिद्वार के पास से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उनके साथी दीपक का पैसों के लेनदेन को लेकर देहरादून में सुषमा नाम की महिला से विवाद चल रहा था तथा दीपक के कहने पर वह अपने अन्य साथियों आदित्य और लक्की के साथ उक्त महिला को डराने के लिए देहरादून आया था।
उधरअभियुक्त के साथ घटना में शामिल उसके अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
अ0उ0नि0 सुनील रावत,
हे0का0 दीप प्रकाश, प्रेम पावर ,का0 मनोज व हे0का0 किरण कुमार एसओजी शामिल रहे।