स्वतंत्रता दिवस पर डिडसारी में आयोजित पारंपरिक थोलू-ध्याणी मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए विजयपाल

 

 

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा पार्टी कार्यालय ज्ञानसू में ध्वजारोहण समारोह में शामिल होने के उपरांत गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण भटवाड़ी प्रखंड में नाल्डकठूड़ क्षेत्र के डिडसारी गांव पहुंचे और गांव में आयोजित पारंपरिक थोलू एवं ध्याणी मिलन कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामवासियों एवं दूर-दराज क्षेत्रों से अपने मायके पहुंची ध्याणियों से आत्मीय भेंट कर स्वतंत्रता दिवस एवं ध्याणी मिलन मेले की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
गांव की व्याही ध्याणियों द्वारा अपने आराध्य कालिग नाग देवता के सानिध्य में आयोजित यह पारंपरिक आयोजन श्रद्धा, संस्कृति और आत्मीयता का सुंदर संगम रहा। कार्यक्रम में स्थानीय परंपराओं और लोक-संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली। पूर्व विधायक श्री सजवाण ने कहा कि थोलू-ध्याणी मिलन जैसे पारंपरिक एवं पारिवारिक आयोजन हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति और सामाजिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे अवसर मायके से जुड़ी ध्याणियों को अपनी जड़ों और परिवार से पुनः जोड़ने के साथ-साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान और सामाजिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने भगवान वाणेश्वर महादेव एवं कालिग नाग देवता से समस्त ध्याणियों, ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना की।
उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ज्योति राजू राणा, ब्लॉक प्रमुख डुंडा श्री राजदीप परमार, ज्येष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि श्री कमलेश कुमार, ग्राम प्रधान श्री प्रकाश चंद्र डिमरी, वरिष्ठ साथी श्री हरि सिंह राणा, पूर्व सरपंच श्री भरत सिंह राणा, युवा साथी श्री अनिल राणा, पुजारी श्री विनोद डिमरी, प्रधान मांडो श्रीमती रेखा भट्ट, महिला मंगल दल अध्यक्ष श्रीमती संगीता देवी, श्रीमती सविता चमोली, श्रीमती राखी चमोली, श्रीमती कुसुम राणा, श्री गजेंद्र राणा, श्री विमल राणा, पूर्व प्रधान श्री संतोष कुमार, श्री प्रकाश बिष्ट, श्री विनीश असवाल, श्री आदर्श रावत, श्री मानेंद्र पंवार सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, श्रद्धालु एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *