एम्स परिसर में चोरी का पर्दाफाश करने वाले पुलिकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर एम्स ने किया सम्मानित

 

गत 19 जुलाई को एम्स ऋषिकेश आवासीय परिसर में हुई चोरी की घटना का पर्दाफाश करने वाले पुलिकर्मियों को आज एम्स ने सम्मानित किया। ऋषिकेश पुलिस द्वारा लगभग ₹ 50 लाख कीमत के चोरी हुए सोने-चांदी के आभूषणों के साथ एक शातिर अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार किया गया था। उक्त घटना के अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में ऋषिकेश पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्रवाई व अथक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए एम्स ऋषिकेश प्रशासन द्वारा पुलिस टीम का उत्साहवर्धन किया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एम्स ऋषिकेश में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान एम्स ऋषिकेश की कार्यकारी निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) प्रोफेसर डॉ.मीनू सिंह द्वारा घटना के अनावरण हेतु ऋषिकेश पुलिस द्वारा की गई सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्यवाही के लिए एम्स ऋषिकेश प्रशासन की ओर से पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित किए गये पुलिस कर्मियों में निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, प्रभारी कोतवाली ऋषिकेश, व०उ०नि० नवीन जोशी, कोतवाली ऋषिकेश,
,उ०नि० विकसित पवार, देवेंद्र पवार,हे०कां० संदीप राठी,कां० दिनेश मेहर ,सौरव वालिया, संदीप छाबड़ी, नवनीत, कुलदीप शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *