मां गंगा की पवित्र डोली आज मुखवा से वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धापूर्वक रवाना हुई। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर डोली को विदा किया। भक्ति और आस्था के माहौल के बीच डोली भैरोघाटी पहुंच गई है, जहां परंपरा के अनुसार रात्रि विश्राम एवं पूजन किया जा रहा है। प्रातःकाल डोली गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी।