त्यूणी में सार्वजनिक लाइब्रेरी के लिए डीएम बंसल ने की धनराशि स्वीकृत

 

देहरादून/ डीएम सविन बंसल ने जनपद देहरादून के दूरस्थ एवं सीमांत क्षेत्र त्यूनी में शिक्षा सुविधाओं को विस्तार दिया है। उन्होंने सार्वजनिक पुस्तकालय की मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु रु0 12.00 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है, जिसमें से प्रथम किस्त के रूप में 60 प्रतिशत धनराशि रु0 7.20 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। डीएम के त्यूनी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं एवं संकल्प जनजातीय उत्थान फांउडेशन समिति द्वारा डीएम से पुस्तकालय बनाने का अनुरोध किया गया था, जिस पर डीएम ने अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग, प्रखण्ड देहरादून के माध्यम से त्यूनी में सार्वजनिक पुस्तकालय की मरम्मत एवं फर्नीचर व्यवस्था हेतु रु0 12.20 लाख का प्राक्कलन के अनुसार धनराशि स्वीकृत करते हुए प्रथम किस्त जारी कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *