उत्तराखंड के बागेश्वर जिले की गरुड़ तहसील के डंगोली क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक को पांच हजार रुपए रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि राजस्व उपनिरीक्षक भूमि की तस्दीक और बैनामा के लिए यह रिश्वत मांग रहा था।
दरअसल शिकायतकर्ता मनोज सिंह निवासी ग्राम स्याली ने विजिलेंस में शिकायत की थी कि राजस्व उपनिरीक्षक प्रवीन सिंह टाकुली द्वारा भूमि की तस्दीक और बैनामा के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर और तय स्थान से राजस्व उप निरीक्षक को रंगे हाथ पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी राजस्व उप निरीक्षक ग्राम सूपी, तहसील कपकोट जिला बागेश्वर का निवासी है।
,
