उत्तरकाशी, दिल्ली बम ब्लास्ट को लेकर आतंकवाद का किया पुतला दहन

 

दिल्ली में हुए आत्मघाती बम ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर दिया था। आतंकवादियों द्वारा किया गया ये आत्मघाती हमला अब देश सहन नहीं करेगा। ये कहना था विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल का। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज नगर के हनुमान चौक में आतंकवाद के खिलाफ पुतला दहन किया और साफ संदेश दिया अब हिंदुस्तान आतंकवादियों को बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत में पल रहे जिहादी आतंकियों को फांसी की सजा हो,इसी मांग को लेकर आज आतंकवाद का पुतला जलाया गया। कार्यकर्ताओं ने शिव नगरी में लव जिहाद, थूक जिहाद करने वालों के खिलाफ भी आवाज उठाई। कार्यकर्ताओं में गौरव ,अजय प्रकाश बडोला,उमेद चौहान,
धर्मेंद्र पंवार,कुनाल सहदेव, ज्योति रतूड़ी,मुनेंद्र रावत ,
राजू श्रेष्ठ, गीता गैरोला,
कुलबीर सिंह,रोहित नौटियाल अमन चौहान, दलवीर, सुशील शर्मा,राकेश रमोला समेत अधिकांश शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *