जिला पत्रकार संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन, सुनील थपलियाल फिर बने जिलाध्यक्ष

 

संतोष साह

 

जिला पत्रकार संघ जिला उत्तरकाशी का द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, डीएम प्रशांत आर्य, ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार,पुलिस प्रशासन की ओर से सीओ जनक पंवार, जिला सूचना अधिकारी कर्मवीर व अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। अधिवेशन के दौरान जिला पत्रकार संघ ने पर्यावरण से जुड़े प्रताप पोखरियाल को मुख्य अतिथियों के हाथों सम्मान कराया। स्थानीय विकास में पर्यटन को लेकर इस अधिवेशन में चर्चा हुई। वरिष्ठ पत्रकार गिरीश गैरोला ने पर्यटन के मुद्दे पर सटीक बातें रखी। ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार ने पत्रकारों से अपेक्षा की जिले में पर्यटन विकास को लेकर मीडिया अपने महत्वपूर्ण सुझावों से इसे गति दे सकता है। विधायक सुरेश चौहान ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की महत्वपूर्ण भूमिका विकास को और अधिक गति प्रदान कर सकती है। उन्होंने राज्य सरकार और केंद्र में मोदी सरकार द्वारा अंतिम छोर तक विकास की किरण पहुंचने की बात कही। डीएम प्रशांत आर्य ने मीडिया से अपेक्षा की,कि वे सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं जो कि जरूरतमंद के लिये लाभदायक हैं उसके प्रचार प्रसार को भी स्थान देते रहेंगे तो आम जन को इसकी जानकारी सुलभ हो सकेगी।
इससे पूर्व पत्रकार संघ द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। तदोपरांत अधिवेशन की कार्यवाही शुरू हुई। अध्यक्ष सुनील थपलियाल व महासचिव सुरेंद्र नौटियाल ने दो वर्ष के कार्यकाल का ब्यौरा दिया और संघ के दो वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने की घोषणा की। इसके बाद शुरू हुआ नई कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव। वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व जिलाध्यक्ष शिव सिंह थलवाल ने अपने साथ नियुक्त प्रेक्षकों की अगुवाई में चुनाव आम सहमति या फिर चुनाव के जरिये कराए जाने की बात सभी मौजूद पत्रकारों के समक्ष रखी। जिसमे चुनाव से इतर सर्वसम्मति से हाथ खड़े कर सुनील थपलियाल को पुनः अध्यक्ष बनाये जाने पर सहमति हुई। दो अन्य महासचिव सुरेंद्र नौटियाल व कोषाध्यक्ष प्रकाश रांगड़ भी पुनः चुन लिये गए।
इस मौके पर जिले के भटवाड़ी से लेकर आराकोट,मोरी के बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *