प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में अभूतपूर्व भीड़, 11 वर्ष में 16 बार उत्तराखंड आ चुके हैं पीएम मोदी

 

संतोष साह

देहरादून/ राज्य स्थापना की रजत जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा में रिकॉर्ड तोड़ भीड़ रही। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में अब तक सबसे अधिक भीड़ वाला आयोजन माना जा रहा है। एफआरआई देहरादून में आयोजित समारोह में भारी जनसैलाब उमड़ा। एक लाख से कहीं अधिक लोगों के प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में जुटने की बात की जा रही है।
दरअसल सुबह से ही लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने के लिए कार्यक्रम स्थल की ओर अग्रसर थे। पब्लिक लंबी कतारों में खड़े होकर प्रवेश कर रही थी और सुरक्षा जांच के बाद ही अंदर प्रवेश की अनुमति मिल रही थी। पुलिस और सुरक्षा बलों ने प्रवेश द्वारों पर गहन जांच सुनिश्चित की गई थी। भीड़ की विशालता और उत्साह ने कार्यक्रम स्थल को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। लोग दूर-दूर से आए थे और उन्होंने अपने परिवार और मित्रों के साथ स्थल पर मौजूद होकर इस ऐतिहासिक अवसर का हिस्सा बने। गौरतलब ह कि प्रधानमंत्री अपने कार्यकाल के 11 वर्षों में 16वीं बार देवभूमि पधारे हैं। अपने हर दौरे में उन्होंने उत्तराखंड को नए शिखर पर ले जाने का संकल्प दोहरा कर अनेक विकास योजनाओं की सौगात दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *