संतोष साह
जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में सीएमओ डाॅ. बी.एस. रावत, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पोखरियाल ने गुब्बारा क्लीनिक का उदघाटन किया। गुब्बारा क्लीनिक में बाल मधुमेह रोगियों के उपचार, देखभाल एवं फाॅलोअप हेतु ‘‘ग्लूकोज उपचार एवं बाल आरोग्य रक्षा अभियान‘ शामिल है।
गुब्बारा क्लीनिक का मकसद जन्मजात एवं बचपन से ही मधुमेह रोग से ग्रसित बच्चों एवं युवा को इंसुलिन की माॅनिटरिंग एवं इंसुलिन की उपलब्धता सुनिश्चित करवायी जायेगी, साथ ही ‘‘गैर-संचारी रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम‘‘ के अन्तर्गत टाइप 1 मधुमेह रोगियों को जाॅच एवं मधुमेह माॅनिटरिंग किट उपलब्ध करवायी जायेगी।
गुब्बारा क्लीनिक के उदघाटन पर बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. दानिश जमाल, एनसीडी क्लीनिक के चिकित्सक डाॅ.अनुभव रावत, चीफ फार्मासिस्ट कुशला शाह, सर्वेस राणा, जिला सलाहकार एनसीडी ज्ञानेन्द्र पंवार सहित नर्सिंग आफिसर्स एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।
इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने आम जनमानस से अपील की, कि जनपद की समस्त चिकित्सा इकाईयों में मधुमेह जाॅच की जा रही है और स्वास्थ्य उपकेन्द्र स्तर पर निःशुल्क स्क्रीनिंग की जा रही है।