राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रामलीला मैदान में चल रहे रजत जयंती सप्ताह के पांचवें दिन सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तरकाशी के सांस्कृतिक दल के लोक गायकों और कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान एवं डीएम प्रशान्त आर्य उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने जिला स्तरीय बॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ व दिव्यांग रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में साहित्यकारों को विधायक एवं डीएम ने प्रशस्ति पत्र एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर साहित्यकार महावीर रंवाल्टा ने “सूचना क्रांति में साहित्यकारों की भूमिका” विषय पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में गंगोत्री विधायक ने राज्य आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि आज हमारा प्रदेश 25 वर्ष का युवा राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी का उत्तराखंड राज्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में प्रदेश ने विकास के नए आयाम छुए हैं।