डीएम उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने कहा है कि आगामी एक नवम्बर को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में इगास पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा।
कार्यक्रम स्थल रामलीला मैदान
में इस दिन शाम छः बजे से सात बजे यह उत्सव होगा। जिसका उद्देश्य स्थानीय परंपराओं का संरक्षण, लोक संस्कृति का प्रसार प्रमुख है।
उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह को कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नामित किया है तथा विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों को भी दायित्व सौपे गए हैं। डीएम ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि वे समन्वित रूप से सहयोग कर पारंपरिक ढंग से इगास पर्व को मनाएं।
