एक विधवा का 5 लाख का कर्ज माफ कराया डीएम बंसल ने, बैंक ने जमीन की रजिस्ट्री भी लौटाई

 

डीएम देहरादून सविन बंसल ने एक विधवा महिला का ऋण माफ करा दिया। महिला डीएम के पास फरियाद लेकर पहुंची थीं। विधवा शोभा रावत का बेटा शत प्रतिशत विकलांग है तथा एक बेटी है जिसकी पढाई चल रही है। पति की पिछले वर्ष 2024 में मृत्यु हो गई थी। रोजगार का कोई साधन नही है। उन्होंने गुहार लगाते हुए बताया कि उन्होंने बैंक से 17 लाख का ऋण लिया था किन्तु बैंक द्वारा पति की मृत्यु के उपरांत इंश्योरेंस की क्लेम कुल रू० 13,20,662/- की धनराशि को ऋण की धनराशि में समायोजित किया गया तथा लगभग रू0 5,00,000/- की धनराशि जमा की जानी अवशेष है उनकी आर्थिक स्थिति खराब है ऋण किस्त जमा नही कर सकती है। जिस पर डीएम ने उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी को बैंक से समन्वय कर कार्यवाही के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश व जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से बैंक ने व्यथित विधवा शोभा रावत को उनके घर के कागजात वापस दिला दिए।
इस बीच विधवा शोभा आज अपने परिवार संग डीएम एवं उनकी टीम का धन्यवाद देने पहुंची। प्रशासन ने विधवा को जो 5 लाख की रकम ऋण के रूप में चुकता करनी थी उसे 10 हजार में सेटल कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *