अल्मोड़ा जिले के चौखुटिया में स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग जारी है। आज एक आंदोलनकारी पूर्व सैनिक हीरा सिंह पटवाल राम गंगा नदी में जल सत्याग्रह शुरू करने उतर गया। नागरिकों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि चौखुटिया का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफरल सेंटर बनकर रह गया है। जहां न डॉक्टर हैं, न जांच की मशीनें और न ही इलाज के पर्याप्त संसाधन ऐसे में लोगों में आक्रोश है और आंदोलन को बाध्य हैं। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर मंगलवार को एक आंदोलनकारी पूर्व सैनिक हीरा सिंह पटवाल ने रामगंगा नदी के ठंडे पानी में उतर कर जल सत्याग्रह शुरू कर दिया बारिश और बढ़ती ठंड के बावजूद वे अपनी जान की परवाह किए बिना डटे रहे। जिसके बाद पुलिस व प्रशासन के हाथों में फूल गए। पुलिस प्रशासन के काफी समझाने के बाद आंदोलनकारी रामगंगा नदी से बाहर आया।