शहीद सतेंद्र चौहान स्मारक में विधायक पुंडीर ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धा-सुमन किये अर्पित

 

गुरुवार को रामपुर तिराहा गोलीकांड की बरसी पर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सेलाकुई स्थित शहीद सतेंद्र चौहान स्मारक पर पहुंचकर उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर विधायक ने कहा कि रामपुर तिराहा गोलीकांड हमें हमेशा यह स्मरण कराता है कि राज्य निर्माण हेतु हमारे आंदोलनकारियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी शहादत और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रदेश का हर नागरिक इस पीड़ा को आज भी महसूस करता है।
उन्होंने कहा कि हम सभी को यह संकल्प लेना होगा कि राज्य आंदोलनकारियों एवं शहीदों के सपनों के अनुरूप एक सशक्त, विकसित और समृद्ध उत्तराखण्ड बनाने के लिए हम सतत प्रयास करते रहेंगे।
इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *