उत्तरकाशी में श्री आदर्श रामलीला समिति द्वारा रामलीला मैदान के राम मंच पर आयोजित स्थानीय बोली-भाषा मे रामलीला का मंचन जारी है। आज की रामलीला में अंगद-रावण संवाद, श्रीरामचंद्र जी के द्वारा विश्व विख्यात रामेश्वरम धाम की स्थापना और पूजन तथा श्रीराम और विभीषण के मिलन का मंचन हुआ। इस मंचन के प्रमुख पात्रों में राम आयुष पंवार, लक्ष्मण अजय मखलोगा, हनुमान प्रवीण कैंन्तुरा, रावण अजय पंवार, मेघनाथ दीपेंद्र सिंह परमार, अंगद आदर्श रावत और विभीषण अरमान नौटियाल रहे जिन्होंने बेहतर अभिनय किया।
इधर रामलीला के आज के मुख्य अतिथियो में पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल कार्मिक संगठन भटवाड़ी ब्लॉक के पदाधिकारी,
जिला स्वर्णकार संघ के पदाधिकारी के अलावा
पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार, थाना अध्यक्ष रहे जिन्होंने रामलीला मंच से साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी दी और जागरूकता बरतने की हिदायत दी। रामलीला समिति ने डॉ रविंद्र कुमार मंमगाई,डॉ.प्रतिभा मंमगाई स्वामी राम हिमालयन अस्पताल जॉलीग्रांट को उनके आयुर्वेद में बेहतर कार्य के लिये गढ़ गौरव सम्मान तथा राम गोपाल भट्ट को उत्तरकाशी गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया।