डीएम उत्तरकाशी प्रशांत आर्य ने त्योहार के सीजन को देखते हुए
खाद्य सुरक्षा विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि वह निगरानी रखने के साथ ही सैम्पल भी ले।
डीएम ने सुरक्षित भोजन और स्वस्थ आहार के लिए विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की तथा खाद्य सुरक्षा के विभिन्न मामलों में की गयी कार्यवाही की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सदस्य सचिव सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अश्वनी सिंह द्वारा बताया गया कि वर्ष 2025 में कुल 44 नमूने संग्रहित किए गए जिनमे 3 नमूने फेल पाए गए। एक वाद का निस्तारण कर 20 हजार का जुर्माना लगाया गया। डीएम ने खाद्य सुरक्षा को लेकर समस्त आगनवाड़ी और मिड डे मील विद्यालयों को पंजीकरण कराने के भी निर्देश दिए।