श्री आदर्श रामलीला समिति उत्तरकाशी द्वारा मंचित की जा रही आज की रामलीला में श्रीरामचंद्र जी का जगत जननी माँ भगवती सीता जी से फूलवाड़ी में मिलन, भगवती आदि शक्ति गौरी जी का पूजन और धनुष खण्डन में देश, विदेश के राजाओं ,महाराजाओं का धनुष पर अपना बल आजमाना लेकिन कोई भी धनुष को टस से मस न कर सका। इसके अलावा लक्ष्मण परशुराम संवाद आदि के बहुत ही मनमोहक दृश्यों के सुन्दर मंचन प्रस्तुति ने समां बांधकर दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया।
आज की लीला में राजा जनक का अभिनय संतोष नौटियाल , सुनैना पुनीता नौटियाल, राम आयुष पंवार, लक्ष्मण अजय मखलोगा , सीता निकिता, गौरी आनवी मटूडा, परशुराम प्रवीण कैन्तुरा , विश्वामित्र सावन पंवार, रावण अजय पंवार, राजा बद्री प्रसाद नौटियाल, सखियां दुर्गा रांगड़, कशिश महर आदि ने बहुत अच्छा अभिनय किया।
उधर रामलीला में मुख्य अतिथि की श्रृंखला में आज डुंडा ब्लॉक के प्रमुख ठाकुर राजदीप सिंह परमार और भटवाड़ी ब्लॉक की प्रमुख श्रीमती ममता पंवार, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान उपस्थित थे। इस अवसर पर संवेदना समूह उत्तरकाशी के संस्थापक और अध्यक्ष जयप्रकाश राणा को उत्तरकाशी गौरव सम्मान 2025 से समिति के द्वारा नवाजा गया है।
इस मौके पर समिति के संरक्षक ब्रह्मानंद नौटियाल {राष्ट्रपति पुरस्कृत}, प्रेम सिंह पंवार, प्रभावती गौड़, रमेश चौहान, मुख्य उद्घोषक एवं संपादक जयेन्द्र सिंह पंवार,अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मटूड़ा, प्रबंधक भूपेश कुड़ियाल, महासचिव विजय प्रकाश भट्ट, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉक्टर तस्दीक खान, निर्देशक महेंद्र सिंह पंवार, चंद्रमोहन सिंह पंवार, लेखा निरीक्षक केशवानंद भट्ट, संयोजक खुशहाल सिंह चौहान, विजय चौहान, मंच निर्देशक केसर सिंह सजवाण, प्रवीण कैन्तुरा, उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर सुमन राणा, विनोद नेगी, अजय पंवार, इंद्रेश कुमार उप्पल, अमरपाल रमोला, संतोष नौटियाल, अब्बल सिंह पंवार, नरेंद्र राणा, अजय मखलोगा, संगीताचार्य चतर सिंह मराठा, प्रहलाद सिंह, अखिलेश उनियाल, फोटो एंड वीडियोग्राफी अनिल सेमवाल ओम फोटो, विकास भट्ट, वित्त नियंत्रक किरन पंवार, उषा चौहान, विमला जुयाल, अनीता राणा, विजय महर, सारिता गुसांईं, सरिता नौटियाल, सावित्री मखलोगा, विनीता सेमवाल, पुनीता नौटियाल, प्रभा कैन्तुरा, कुमारी दुर्गा रांगड़, कर्तव्य मंच के शुभम पंवार, रूप और वस्त्र सज्जा अमन कुमार शाह, भंडार नायक अंकित कुमार, पाक शास्त्री सूरज कुमार भट्ट, उपदेश नौटियाल, मनोज बिष्ट, सम्मी तलवाड़, जीवन थापा, आदित्य थापा और मुकेश थापा आदि मौजूद थे।