प्रशिक्षण के दौरान स्विमिंग पूल में डूबने से आईएमए कैडेट की मौत

 

भारतीय सैन्य अकादमी आईएमए देहरादून में प्रशिक्षण के दौरान एक कैडेट की गुरुवार सुबह स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 33 वर्षीय कैडेट बालू.एस. के रूप में हो गई है, जो केरल के त्रिवेंद्रम जिले के निवासी थे।
मिली जानकारी के अनुसार कैडेट बालू. एस.का चयन आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) के जरिए स्पेशल कमीशंड ऑफिसर के लिए हुआ था। चयन के बाद वह आईएमए में कड़े सैन्य प्रशिक्षण के दौर से गुजर रहे थे। तैराकी प्रशिक्षण के दौरान स्विमिंग पूल में डूबने से उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गई। स्विमिंग पूल में डूबने की सूचना मिलते ही कैडेट को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे। मामले की जानकारी परिजनों तथा स्थानीय पुलिस को दी गई। फिलहाल आईएमए प्रबंधन ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *