यात्रा सुचारू करने को लेकर डीएम प्रशांत बोले जिला प्रशासन द्वारा जारी एसओपी का करना होगा पालन,यमुनोत्री यात्रा का निर्णय अगले हफ्ते

 

आपदा के बाद चारधाम यात्रा को पुनः सुचारु कराने की तैयारी को लेकर डीएम प्रशांत आर्य ने कहा कि धराली आपदा के बाद गंगोत्री धाम की यात्रा बीते दिन से शुरू हो चुकी है मगर यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अनेक स्थानों पर बाधित होने से यमुनोत्री धाम की यात्रा अगले 13 सितम्बर से शुरू कराने का निर्णय लिया जाएगा। डीएम ने कहा कि मौसम और सड़क मार्ग की स्थिति को देखते हुए यात्रियों को सीमित संख्या में गंगोत्री धाम भेजा जा रहा है। वर्तमान में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में धरासू,नालूपानी,हेलगुगाड़,
डबरानी संवेदनशील स्थान बने हुए है जहां रुक-रुक के भूस्खलन हो रहा है। सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त स्थानों में सड़क मार्ग को सुचारू करने हेतु पर्याप्त मशीनरी एवं टीमें तैनात की गई है। वहीं यमुनोत्री धाम की यात्रा अगले सप्ताह तक पुनः शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। डीएम ने कहा कि यमुनोत्री नेशनल हाइवे जंगलचट्टी, बनास,फूलचट्टी के पास क्षतिग्रस्त है। जंगलचट्टी में करीब 150 मीटर सड़क मार्ग का हिस्सा ध्वस्त हुआ था। जिसका सुरक्षित और समतलीकरण का कार्य प्रगति पर है। इसी तरह बनास में करीब 40 मीटर सड़क का हिस्सा ध्वस्त हुआ है और फूलचट्टी में भी सड़क मार्ग क्षतिग्रस्त है जिसे एनएच के द्वारा 12 सितम्बर तक सुचारू करने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। डीएम ने यात्रियों से भी अपील करते हुए कहा है कि गंगोत्री धाम की यात्रा के लिए जिला प्रशासन द्वारा जारी एसओपी का पालन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *