यमुना में अस्थायी झील बनने के बाद इससे प्रभावित ग्रामीणों ने प्रशासन व उनकी टीम के समक्ष झील के पानी मे उतर कर शासन-प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज किया और नारेबाजी की।
इस बीच वहाँ मौके पर मौजूद डीएम प्रशांत आर्य ने प्रभावितों से वार्ता की व उनकी समस्या सुनी। डीएम ने कहा कि झील को जल्द से जल्द खोलने के लिये सभी जरूरी वैकल्पिक कदम उठाए जा रहे हैं। प्रभावित क्षेत्र के लिए पर्याप्त खाद्यान्न आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु राशन किट भेजी जा रही हैं तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर उपस्थित है। झील खोलने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीडबल्यूडी, सिंचाई, स्वास्थ्य ,राजस्व,आपूर्ति पुलिस सहित सभी संबंधित राहत बचाव एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं। इस दौरान यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, बीजेपी जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान भी उपस्थित रहे।