बेटे ने मां से अंगूठा लगवाकर संपति की अपने नाम, डीएम बंसल के तहसीलदार को आख्या तलब करने के निर्देश

 

डीएम सविन बंसल के जनता दरबार मे आज 150 शिकायतें आई जिसमें अधिकतर मामले भूमि विवाद संबंधी रहे। डीएम के समक्ष कांसवाली प्रेमनगर निवासी शिव देवी ने गुहार लगाई कि उनके बेटे द्वारा अंगूठा लगाकर सम्पत्ति अपने नाम  करवा ली है और बेटा उनको घर से बाहर निकाल रहा है तथा बेटी अंजू को उसके पिता ने जो 1 बीघा भूमि दी थी उस पर भी बेटे द्वारा उनको और बेटी को परेशान किया जा रहा है। डीएम ने मामले की गंभीरता की देखते हुए तहसीलदार विकासनगर को आख्या प्रस्तुत करने  के निर्देश दिए। बजुर्ग कलम सिंह कृषाली ने बेटे द्वारा प्रताड़ित करने की शिकायत की जिस पर उप जिलाधिकारी डोईवाला को भरणपोषण अधिनियम में कार्यवाही करने के डीएम ने निर्देश दिए। चुक्खुवाला निवासी सुशीला देवी ने डीएम से गुहार लगाई कि वह गरीब असहाय परितक्यता महिला है जो अपनी पुत्री के साथ मायके रहती है तथा मकान की हालत जीर्णशीर्ण है। लगातार हो रही वर्षा से पानी टपकता है तथा आय का कोई साधन नही है साथ ही बीमार भी रहती है। महिला ने डीएम से घर मरम्मत कराने का अनुरोध किया, जिस पर डीएम ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को घर के लिए आपदा मद से प्रस्तावित करने, मुख्य चिकित्साधिकारी को महिला के उपचार कराने के निर्देश दिए।
भरत सिंह बुटोला प्रेमनगर ने गुहार लगाई कि उन्होंने वर्ष 2012 में सम्पत्ति क्रय की लेकिन भूमि पर कब्जा नही दिया जा रहा है जिस पर तहसीलदार विकासनगर को कार्यवाही के निर्देश दिए।
जनता दर्शन में अपर जिलाधिकारी वित्त एंव राजस्व के.के मिश्रा, अपर नगर आयुक्त नगर निगम रजा अब्बास, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, विनोद कुमार, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी स्मृता परमार, उप जिलधिकारी कुमकुम जोशी, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *