21 सूत्रीय मांग पत्र, महाप्रबंधक व कर्मचारी संगठन के बीच वार्ता विफल, 22 व 23 को जल भवन में देंगे धरना

 

देहरादून/ 21 सूत्रीय मांग पत्र पर सकारात्मक कार्यवाही न होने पर जल संस्थान कर्मचारी संगठन 22 व 23 दिसम्बर को जल भवन नेहरू कालोनी में धरना देगा। इस बात की जानकारी मीडिया प्रभारी संदीप मल्होत्रा ने दी। उन्होंने बताया कि आज उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन को मुख्य महाप्रबंधक उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा वार्ता हेतु आमंत्रित किया गया था। जिसमें वार्ता हेतु गढ़वाल एवं कुमाऊं मंडल के पदाधिकारी द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस दौरान संगठन के महामंत्री रमेश बिंजोला द्वारा मुख्य महाप्रबंधक व शासन को पूर्व में 21 सूत्रीय मांग पत्र दिया गया था, संगठन के 21 सूत्रीय मांगों पर मुख्य महाबंधक स्तर से कोई भी कार्रवाई न करने पर कर्मचारियों की वार्ता विफल हो गई जिस पर कर्मचारियों द्वारा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर जोरदार नारेबाजी की गई व निर्णय लिया कि 22 एवं 23 दिसंबर को मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय में दो दिवसीय धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। संगठन के अध्यक्ष संजय जोशी ने उक्त दो दिन में अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन में प्रतिभाग करने की कर्मचारियों से अपील की है। वार्ता में मंडलीय अध्यक्ष श्याम सिंह नेगी, मंडलीय महामंत्री शीशुपाल रावत, प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल सिंह रौतेला, प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप मल्होत्रा,रमेश चंद शर्मा, वासुदेव राणा,अमित कुमार,अशोक हरदयाल,अनिल शर्मा, रणवीर सिंह, मनीराम व्यास, राजेंद्र बिष्ट, डी.पी. बद्री, चतर सिंह, धन सिंह चौहान, धूम सिंह सोलंकी, प्रदीप तोमर, आशीष तिवारी, संजय कुमार, जीवानंद भट्ट, सुभाष मल्होत्रा,अनिल भट्ट, मदन लाल, शरद कुमार एवं उत्तम कुमार आदि कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *