विधायक पुंडीर ने क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए सेलाकुई के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को अन्यत्र शिफ्ट की बात नगर आयुक्त के समक्ष रखी

 

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने बुधवार को क्षेत्रवासियों की समस्याओं को लेकर नगर पंचायत सेलाकुई के अंतर्गत स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ नगर आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्लांट से उत्पन्न दुर्गंध, स्वास्थ्य समस्याएं एवं पर्यावरणीय प्रभावों को गंभीरता से अवगत कराया।
विधायक श्री पुंडीर ने कहा कि यह प्लांट रिहायशी क्षेत्र के नजदीक स्थित है, जिससे स्थानीय लोगों को लंबे समय से भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर आयुक्त से अनुरोध किया कि जल्द से जल्द इस प्लांट को अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किया जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
इस अवसर पर उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता अनिल नौटियाल, विनोद कुमार, किरण पंवार, यशपाल सिंह कैन्तुरा, एडवोकेट शूरवीर सिंह चौहान, हरीश बैंजवाल, राजेन्द्र गिरी, गणेश रतूड़ी, मकर सिंह, महिपाल बिष्ट सहित अनेक स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
उधर विधायक पुंडीर की यह पहल क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति उनकी गंभीर प्रतिबद्धता को दर्शाती है। क्षेत्र की जनता ने इस सक्रीय प्रयास के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया है और शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *