जल संरक्षण अभियान, जल उत्सव पखवाड़े का हुआ आयोजन

 

बुधवार को देहरादून के सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के गुजराड़ा करनपुर में जल संरक्षण अभियान 2025 के अंतर्गत जल उत्सव पखवाड़े का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर शामिल हुए। विधायक पुंडीर ने इस अवसर पर जामुनवाला नहर (गुजराड़ा, करनपुर) के हेड पर बने चेक डैम,कट ऑफ वॉल का विधिवत शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया और क्षेत्रवासियों से पर्यावरण संरक्षण में भागीदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में संजय राज अधीक्षण अभियंता, पी.एल.नौटियाल अधिशासी अभियंता, संजीव कुमार सहायक अभियंता, सुमित जगूड़ी, अर्जुन सिंह सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों में वीर बहादुर पूर्व ग्राम प्रधान, अशोक नेगी, रंजीत सिंह, अमर सिंह राणा, कुसुमलता वर्मा, संदीप धनई एवं कैप्टेन परमवीर समेत कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *