यहाँ प्रशासन ने की तैयारी, अपात्र राशन व आयुष्मान कार्ड पर कसेगा शिकंजा

 

डीएम सविन बसंल के निर्देश पर जिले में अपात्र राशन एवं आष्युमान कार्ड पर जिला प्रशासन शिकंजा कसने जा रहा है, जिसके लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को जिले में आयुष्मान कार्ड की सत्यापन रिपोर्ट 15 दिन के भीतर तलब करने को कहा है तो वहीं जिला पूर्ति अधिकारी को समस्त राशन कार्ड धारकों का विवरण मुख्य चिकित्सा अधिकारी को उपलब्ध कराने की कहा है। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया है कि टीम गठित कर घर-घर जाकर सत्यापन करें। डीएम ने राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वालों के घर जाकर उनकी आर्थिक स्थिति का आंकलन करने तथा जो नियमों के दायरे में आएंगे, सिर्फ उन्हीं के राशन कार्ड बनाए जाने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल डीएम को विभिन्न माध्यमों से जिले में अपात्र लोगों के राशन कार्ड होने और उसके आधार पर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की शिकायतें मिली थी।
जनपद देहरादून में कुल 387954 राशन कार्ड धारक है जिनमे अंत्योदय अन्न योजना के 37312, प्राथमिक परिवार 219827, उत्तराखण्ड राज्य खाद्य योजना 130815 राशन कार्ड हैं, जिनमें कुल 35393 ही सत्यापित हैं तथा 1445 कार्ड निरस्त किए गए हैं।
जिस पर डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को टीमे गठित कर जिले में समस्त श्रेणी के राशन कार्ड का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *