हल्द्वानी में एक प्रोपर्टी डीलर का शव संदिग्ध हालात में जंगल मे बरामद हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रोपर्टी डीलर का शव हल्द्वानी-रूद्रपुर मार्ग में पड़ने वाले टांडा के जंगल से बरामद हुआ है। शव के नजदीक प्रोपर्टी डीलर की स्कूटी भी बरामद हुई है। राहगीरों द्वारा पुलिस को दी गई उक्त घटना के बाद हल्द्वानी कोतवाल राजेश कुमार यादव पुलिस फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मृतक की शिनाख्त जज फॉर्म हल्द्वानी निवासी कौशल कुमार सती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कौशल कुमार हल्द्वानी में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे और कल दिन से लापता थे। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।