गंगोत्री विधान क्षेत्र के विधायक सुरेश सिंह चौहान ने आज भटवाड़ी ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र के भटवाड़ी ब्लॉक के 45 गांवों को अपनी विधायक निधि से मातृ-शक्तियों के समान हेतु महिला सम्मान निधि के रुप मे महिलाओं के प्रस्ताव पर बर्तन आदि अन्य सामग्री का वितरण किया। जिन गांवों की महिला मंगल दल को सामग्री का वितरण हुआ उनमें ग्राम संगलाई,क्यार्क, रैथल, भट्वाडी,बार्सू,भंगेली, सुक्की, पुराली, सुनगर, तिहार, झाला, बगोरी,जखोल, सिल्ला, डिडसारी सालग, बयाणा, जोडाव, पिलंग, सैंज, लोथ्रुरु,
भुक्की, थलन, साडा, कंकराडी, कन्सैण, कोटियाल गांव,अठाली, सिल्याण, किशनपुर, साडग,
गजोली, अगोड़ा, दंदालका,
नौगांव, डासडा,भंकोली,
मनेरी, उत्तरों, नेताला, बसुंगा,
निसमोर, गडियारा,गमदीणगांव,
लटुडगांव शामिल हैं।