20 साल बाद देहरादून में रायफल फंड का उपयोग निर्धन व असहाय के लिए, डीएम बंसल की अध्यक्षता मे 10 साल बाद आयोजित हुई रायफल क्लब की बैठक1

 

डीएम सविन बसंल की अध्यक्षता में 10 वर्ष बाद रायफल क्ल्ब समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति द्वारा विभिन्न कार्यों हेतु रायफल क्लब अनुदान राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। डीएम ने रायफल क्लब में लिए जाने वाले अनुदान में वृद्धि हेतु समिति द्वारा दिए गए प्रस्ताव पर सहमति देते हुए समिति को सोसायटी एक्ट में रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि रायफल फंड को और अधिक सशक्त बनाने तथा इसमें प्राप्त धनराशि से असहाय, निर्बल के जनसामानय के सहायतार्थ कार्य किए जाएंगे। डीएम ने कहा कि मूलभूत आवश्यकताओं से परे शस्त्र लाईसेंस एक लग्जरी ट्राजेंक्शन है लिहाजा रायफल क्लब में अनिवार्य योगदान जनहित के दृष्टिगत नया लाईसेंस, शस्त्र बदलाव, समय विस्तार, सीमा विस्तार, क्रय-विक्रय, सब ट्रांजेक्शन उच्च व निम्न मूल्य तय कर दिए गए हैं, जिससे रायफल क्लब वित्तीय रूप से सशक्त बनेगा। डीएम ने प्रथम बार जिले में रायफल फंड का उपयोग किया जिससे निर्बल असहाय को धनराशि रू0 8,01,950 वितरित की गई है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के. के.मिश्रा, पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भण्डारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *