राशन कार्ड बनाने के लिए दर-दर भटक रही विधवा महिला शकुंतला दत्त शर्मा, निवासी प्रभु कॉलोनी चन्द्रबनी, देहरादून आज डीएम सविन बंसल के पास फरियाद लेकर पहुंची।
फरियाद में महिला ने बताया कि उनके पति का निधन हो चुका है। प्रार्थनी के कोई बच्चे नही है। कई बार आवेदन करने के बाद भी उनका राशन कार्ड नहीं बन पाया है। जिस कारण उनकी वृद्धावस्था पेंशन भी नहीं लग रही है। डीएम ने तत्काल जिला पूर्ति अधिकारी को महिला के राशन कार्ड की सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए राशन कार्ड निर्गत करने के आदेश जारी किए। कुछ देर बाद महिला को बताया गया कि उनका राशन कार्ड बना दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि डीएम के निर्देश पर राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत महिला का राशन कार्ड जारी कर दिया गया है। उधर विधवा महिला शकुंतला दत्त शर्मा ने डीएम का आभार व्यक्त किया है।