केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा आज उत्तराखंड के दौरे पहुंचे। देहरादून एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी और अन्य भाजपा कार्य कर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह सीमांत जिले पिथौरागढ़ के वाइब्रेंट विलेज का दौरा करने उत्तराखंड पहुंचे हैं। वह जौलीग्रांट स्थित देहरादून हवाई अड्डा पर सबसे पहले वाइब्रेंट विलेज के तहत प्रस्तावित कार्यों का प्रस्तुतिकरण देखेंगे। वाइब्रेंट विलेज गुंजी में उनका रात्रि प्रवास होगा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नड्डा के दौरे का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा पिथौरागढ़ के गुंजी गांव जाएंगे। जहां वह गुंजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे साथ ही ज्योलिंगकोंग से आदि कैलाश के दर्शन और महिला फेडरेशन द्वारा गुंजी में संचालित होम स्टे का भ्रमण करेंगे।
