पी एम श्री आदर्श इंटर कॉलेज मनेरी में विधायक गंगोत्री विधान सभा सुरेश चौहान व मुख्य शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली ने लैब ऑन व्हील कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ ही मोबाइल वाहन कों हरी झंडी दिखा कर “ lab on wheel “ कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य गुलाब सिंह मेहर ने विद्यालय परिवार के साथ अतिथियों का पुष्प गुच्छ व बैज अलंकरण कर स्वागत किया। उक्त कार्यक्रम राज्य सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है जिसके तहत बच्चे विज्ञान की बारीकियां लैब ऑन व्हील के माध्यम से अपने स्कूल या नजदीकी स्कूल में विशेषज्ञ इग्नेटर जो कि अगत्स्य इंटरनेशनल फाउंडेशन से आये है से मॉडल के द्वारा हैंडस आन माइंडस आन विधि से सीख पाएंगे। ये कार्यक्रम यूकास्ट के माध्यम से अगत्स्य इंटरनेशनल फाउंडेशन जिले में करा रहा है ।कार्यक्रम के उद्घाटन में मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बताया कि किस तरह विज्ञान का स्वरुप नित नित बदल रहा है और हम ए आई से होकर रोबोटिक युग में पहुंच रहे हैँ और विज्ञान कों अब नये तरीके से समझने की आवश्यकता है ।
विधायक सुरेश चौहान ने विज्ञान कों आने वाले कल के लिए आज की जरूरत बताया और इस तरह के कार्यक्रमों कों प्रोत्साहन देने का भरोसा दिलाया । जिला विज्ञान समन्वयक व जिला समन्वयक लैब आन व्हील विनोद घिल्डियल ने कार्यक्रम की रूप रेखा और उद्देश्यों कों स्पस्ट करते हुए विस्तार से जानकारी दी
प्रधानाध्यपक रा. उ. मा. वि. मल्ला श्री कोहली ने ऐसे कार्यक्रमो कों आज की जरूरत बताया ।जिला समन्वयक इंस्पायर अवार्ड और जिला समन्वयक लैब आन व्हील डा. राजेश जोशी ने कहा कि वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम अति आवश्यक हैँ तभी स्किल इंडिया का सपना साकार हो सकेगा ।अगत्स्य इंटरनेशनल फाउंडेशन के इग्नेटर जसपाल राणा व रोशन पंवार ने माडलों कों प्रदर्शित करके बच्चों को समझाया ।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने सरस्वती वंदना ,स्वागत गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये इस कार्यक्रम में समस्त विद्यालय परिवार पी एम श्री रा आदर्श इण्टर कालेज मनेरी, पी टी ए अध्यक्ष , नेताला ,कोटधार, व मल्ला के छात्र-छात्राएं व शिक्षक उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन डा. राकेश राणा के द्वारा किया गया ।