उधमसिंहनगर के किच्छा से खबर है। यहाँ रुद्रपुर मार्ग में स्थित पैट्रोल पंप पर बाईक सवार हथियार बंद आधा दर्जन बदमाशों ने तमंचों की नोक पर नगदी लूट ली। बदमाशों ने दो सेल्समेनों को बंधक बनाकर उनके पास से बिक्री के करीब 75 हजार रूपये नगद व मोबाईल लूट लिये और धमकी देते हुए वहां से भाग निकले।
उधर उक्त घटना की जानकारी पैट्रोल पंप मालिक ने पुलिस को दी। जिसके बाद प्रशिक्षु आईपीएस निशा यादव सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर आ गये और उन्होंने दोनों सेल्समेनों से आवश्यक जानकारी लेकर घटना स्थल के आस पास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार रूद्रपुर मार्ग पर स्थित एमए फ्यूल पर रात्रि करीब 11 बजे दो सेल्समैन ग्राम भंगा निवासी सोनू उर्फ अनिल व बनभूलपुरा हल्द्वानी निवासी यूसुफ ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान दो मोटरसाईकिलों पर सवार आधा दर्जन बदमाश वहां आये और उन्होंने पानी की टंकी से पानी पिया। इसी बीच तीन तीन युवकों ने तमंचों की नोक पर दोनों सेल्समैनों को अपने कब्जे में ले लिया और उनकी तलाशी लेनी शुरू कर दी। उनके पास से पेट्रोल बिक्री के करीब 75 हजार रूपये थे जिसे बदमाशों ने लूट लिये। बदमाशों नव सेल्समैन के मोबाइल भी लूटे और धमकी देते हुए भाग निकले। पैट्रोल पंप में लूट की घटना की जानकारी मिलते ही प्रशिक्षु आईपीएस निशा यादव, सीओ समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली और पैट्रोल पंप व आस पास लगे सीसीटीवी की फुटेज ख्रंगालनी शुरू कर दी साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रें को भी मामले से अवगत करा दिया। पुलिस ने फरार बदमाशों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा किया है कि घटना का जल्द खुलासा किया जायेगा।