डीएम सविन बंसल के जनता दरबार मे 137 फरियादियों ने रखी समस्याएं, अधिकांश समस्याओं के निराकरण पर डीएम के प्रति जनता का बढ़ा विश्वास

 

डीएम देहरादून सविन बंसल हर सोमवार को जन सुनवाई कर जनता की समस्याओं का निराकरण करने में जुटे है। आज जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 137 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखी। जनता दर्शन में कैंसर पीड़ित माता, लापता पिता की व्यथित इंजीनियर बिटिया विदुषी को डीएम ने तत्समय प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी दिलाकर ही दम लिया। दिव्यांग काजल को एनजीओ में रोजगार बबीता व केशर को रोजगारपरक प्रशिक्षण तथा विधवा पूनम ठाकुर को रायफल फंड से शिशु शिक्षा व सिलाई मशीन क्रय की आर्थिक सहायता प्रदत्त की। सालों से डाँड़ीपुर में अधर में पड़े नाले की समस्या पर सिंचाई अभियंता बगले झांकते नजर आये। डीएम ने ईई सिंचाई को तलब करते हुए उनके वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा फरियादियों की अन्य शिकायतों पर भी डीएम ने एक्शन लिया।
जनता दरबार में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्रा, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *