टोल प्लाजा पर भाजपाईयों का उत्पात, जमकर मारपीट भी

 

उधमसिंहनगर के रूद्रपुर नेशनल हाईवे पर किच्छा रोड चुटकी देवरिया स्थित टोल प्लाजा में देर रात भाजपाईयों ने जमकर हंगामा काटा। बताया जा रहा है कि भाजपाईयों ने जबरन बूम बैरियर खोल दिया और कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की। इस मामले में टोल कर्मियों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात टोल प्लाजा पर कुछ भाजपाईयों की टोल कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो गयी जिसके बाद भाजपाईयों ने टॉल प्लाजा पर जमकर हंगामा काटा। टोल के अंदर तोड़फोड़ के अलावा टोलकर्मियों से मारपीट भी की। आरोप है कि शनिवार रात एक कार बिना टोल दिये जब टोल प्लाजा से निकल रही थी तो टोल कर्मी ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया जिस पर भाजपा नेता के साथियों ने पहले तो टोल कर्मियों से मारपीट की। बाद में भाजपा नेता आधा दर्जन से अधिक वाहनों से खुद मौके पर पहुंच गये और टोल कार्यालय में घुसकर टोल कर्मियों के साथ जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि इस दौरान पुलिस भी मूक दर्शक बनी रही। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने पर अब एसएसपी ने उक्त मामले में दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *