चमोली में एक महिला का जला हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन में जुट गयी। महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी है। मिली जानकारी के अनुसार चमोली के ज्योतिर्मठ सुभाई मार्ग पर एक कार जली हुई अवस्था में मिली। कार में महिला का जला हुआ शव देख हड़कम्प मच गया। कार बुरी तरह जल चुकी थी और शव भी बुरी तरह जल चुका था। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गयी। सूचना पर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के जले हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। शव इतनी बुरी हालत में था कि उसकी शिनाख्त तक नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। मामले को लेकर हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। अब पुलिस जहाँ कार के स्वामी का पता लगाने की कोशिश कर रही है वहीं मौके से फोरेंसिंग टीम ने भी साक्ष्य जुटाये हैं।
