भाभी के नाम से मशहूर स्मैक माफिया व सप्लायर मेहराज को सहसपुर में दबिश देकर किया गिरफ्तार

 

उत्तरकाशी की थाना बडकोट पुलिस ने बीते रोज अवैध नशे की सरगना मेराज उर्फ मेहराज को देहरादून के सहसपुर से गिरफ्तार किया है। मेराज स्मैक
व नशीले पदार्थों की तस्करी मे काफी लम्बे समय से लिप्त है। अभियुक्ता का काफी लम्बा-चौडा आपराधिक इतिहास है, जिसके विरुद्ध देहरादून मे गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है।
जनवरी 2025 मे बड़कोट पुलिस के द्वारा सीकू उर्फ सिकेंदर को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर थाना बड़कोट में मु0अ0सं0-03/2025 धारा 8/21 NDPS एक्ट पंजीकृत किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त सीकू से गहन पूछताछ कर यह जानकारी जुटाने पर प्रकाश में आया कि देहरादून सहसपुर में मेराज उर्फ मेहराज पत्नी मुस्तकीम नाम की महिला रहती हैं, जो स्मैक माफिया हैं जिसके विरुद्ध देहरादून में आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं, जो देहरादून से कई बार स्मैक,चरस को लेकर एनडीपीएस के मामले में पहले भी जेल जा चुकी हैं। देहरादून पुलिस द्वारा मेराज के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है। उक्त महिला बहुत ही शातिर किस्म की अपराधी हैं, जो सहसपुर देहरादून से ही उत्तरकाशी के यमुना घाटी के नवयुवको को स्मैक सप्लाई कराती थी, जिसके एवज में वह नवयुवकों से काफी धनराशि वसूलती हैं। मेराज उर्फ मेहराज यमुना घाटी व देहरादून में भाभी के नाम से मशहूर हैं। यह भी प्रकाश में आया कि यमुना घाटी के नशे के आदि सभी नवयुवकों को मेराज उर्फ भाभी ही स्मैक उपलब्ध कराती है। पुलिस द्वारा मेराज के खिलाफ धारा 8/21/27(A)/29 NDPS एक्ट अंतर्गत कार्रवाई करते हुये अभियुक्ता को बीते कल उसके घर देहरादून के सहसपुर में ग्राम खुशहालपुर में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले में पुलिस द्वारा अभियुक्ता मेराज उर्फ मेहराज के साथ स्मैक व्यापार में शामिल अन्य लोगों की कुण्डलियां भी खंगाली जा रही हैं।

👉अभियुक्ता का आपराधिक इतिहास/-
1.मु0अ0सं0 – 62/2017 धारा 8/20/60 NDPS ACT- जनपद देहरादून
2.मु0अ0सं0 – 21/2018 धारा 8/21 NDPS ACT – जनपद देहरादून
3.मु0अ0सं0 – 179/2018 धारा 8/21 NDPS ACT- जनपद देहरादून
4.मु0अ0सं0 – 312/2018 गुंडा एक्ट – जनपद देहरादून
5.मु0अ0सं0 – 63/2019 धारा 8/20 NDPS ACT- जनपद देहरादून
6.मु0अ0सं0 – 318/2019 धारा 323 504,506 IPC- जनपद देहरादून
7.मु0अ0सं0 – 373/2022 धारा ⅔ गेंगेस्टर एक्ट- जनपद देहरादून
8.मु0अ0सं0 – 246/2023 धारा 504,506 IPC- जनपद देहरादून
9.मु0अ0सं0- 03/2025 धारा-08/21/27(A)/29 NDPS ACT- थाना बडकोट।

अभियुक्ता को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में एसआई भूपेंद्र सिंह रावत, हे0का0 विशाल छाछर व म0का0 किरन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *