दूरस्थ त्यूनी में शिविर लगाकर जनसमस्याओं के निराकरण किये जाने पर ग्रामीणों ने डीएम सविन बंसल का किया आभार व्यक्त

 

डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में वृहस्पतिवार को सुदूरवर्ती क्षेत्र त्यूनी में वृहद बहुउदेशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों ने 173 समस्याएं एवं मांग दर्ज की। डीएम ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया तथा अन्य समस्याओं का प्राथमिकता एवं समयबद्वता से निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। शिविर में 596 से अधिक लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, दिव्यांग एवं अन्य प्रमाण पत्र मौके पर निर्गत करने के साथ ही क्षेत्रवासियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान डीएम ने बहुदेशीय शिविर में 30 से अधिक विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण भी किया। दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी में बहुद्देश्यीय शिविर लगाने पर स्थानीय लोगों ने डीएम का आभार व्यक्त किया।
शिविर में डीएम ने सभी समस्याएं और शिकायतें सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेकर समय पर उनका निस्तारण किया जाए। किसी भी स्तर पर कोई भी शिकायत अनावश्यक लंबित न रहे। सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं से अंतिम छोर के व्यक्ति को लाभान्वित किया जाए। डीएम ने निर्देश दिए कि विभागीय अधिकारी दूरदराज के क्षेत्रों में मौके पर जाकर समस्याएं जाने और उनका त्वरित समाधान करें।किशिविर में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात, सीएमओ डा.मनोज शर्मा, एसडीएम योगेश मेहरा, डीडीओ सुनील कुमार सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बडी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *