हिमाचल मार्का अवैध शराब के साथ हिमाचल के दो युवक उत्तरकाशी जिले में शराब के साथ पकड़े

 

पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट देवेंद्र सिंह नेगी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष मोरी रणवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में मोरी,उत्तरकाशी की पुलिस टीम ने आज सुबह चैकिंग अभियान चलाते हुए मोरी–नैटवाड़ रोड पर कृषि विभाग ऑफिस के पास से हर्ष व राहुल नाम के दो युवकों को वाहन संख्या HP63E 2705 (ALTO) से अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया। वाहन से 4 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई जो कि हिमाचल मार्का थी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर उक्त दोनों युवकों के विरुद्ध थाना मोरी पर आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त
हर्ष रावत पुत्र बलबीर सिंह रावत निवासी ग्राम भमनाला थाना रोहडू उम्र 24 वर्ष,राहुल ठाकुर पुत्र देवराज निवासी ग्राम भगवाडी थाना जागला उम्र 23 वर्ष दोनों जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश के हैं।
उक्त दोनों युवकों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अ0उ0नि0 अजीत सिंह व हो0गार्ड गम्भीर सिंह, भरत असवाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *