शिक्षा व स्वास्थ्य के मुद्दे को लेकर विधायक प्रीतम ने कैबिनेट मंत्री के आवास के बाहर दिया सांकेतिक धरना

 

आज कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के आवास के बाहर धरने पर बैठ गये। विधायक प्रीतम सिंह का कहना था कि देवभूमि उत्तराखंड में डबल ईंजन के कुशासन में बदहाल हो चुकी शिक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में वे आवाज उठा रहे है। प्रदेश के शिक्षा व स्वास्थ्य मंत्री के यमुना कॉलोनी आवास पर सांकेतिक धरना देने के दौरान उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षा और अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है लेकिन सरकार इस ओर ध्यान ही नहीं दे रही है। विधायक ने कैबिनेट मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे इन गंभीर मुद्दों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं और समय मांगने पर भी उनसे मुलाकात तक नहीं हो पाती। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भ्रष्ट तानाशाह सरकार और इसके निरंकुश मंत्रियों को अपनी जनविरोधी कार्यशैली में बदलाव लाना ही होगा अन्यथा कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक विरोध दर्ज करायेगी। इस दौरान कांग्रेस के अधिकांश कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *