गढ़वाली बोली में रामलीला,अशोक वाटिका में हनुमान के प्रवेश से लेकर लंका दहन का हुआ सुंदर मंचन

 

उत्तरकाशी में श्री आदर्श रामलीला समिति द्वारा आयोजित गढ़वाली बोली,भाषा मे रामलीला में आज जिन दृश्यों का मंचन हुआ उसमे हनुमान द्वारा लंका की अशोक वाटिका में सीता की खोज,अशोक वाटिका की हनुमान द्वारा तहस-नहस करना,अक्षय कुमार का वध व लंका दहन की सुंदर प्रस्तुति हुई।
रामलीला मंचन में सीता का अभिनय गंगा पंडित बिजल्वाण, हनुमान अजय मखलोगा व रावण का अजय पंवार ने उत्कृष्ट अभिनय किया।
उधर रामलीला में समिति के द्वारा स्व. जगदीश प्रसाद ड़यूँडी को कई वर्षों तक मेकअप मास्टर,तबला वादन व अन्य सेवाओं के योगदान पर मरणोपरांत उत्तरकाशी गौरव सम्मान 2023 व उनके पुत्र दीपेंद्र प्रसाद को कई वर्षों तक राम,लक्ष्मण,सीता के उत्कृष्ट अभिनय के लिये उत्तरकाशी गौरव सम्मान 2023 प्रदान किया गया। इसके अलावा समिति की ओर से डेटॉल हाइजीन ओलंपियाड के राष्ट्रीय चैंपियन निवासी ग्राम अठाली को प्रदेश व जनपद के नाम रोशन करने के लिये मेधावी छात्र सम्मान 2023 प्रदान किया गया।

इधर लीला के मुख्य अतिथियों में पालिका सभासद,सोमेश्वर कीर्तन मंडली,श्री राम सेवा दल के लोग रहे।
इस मौके पर समिति के मुख्य संरक्षक उमेश प्रसाद बहुगुणा, संरक्षक प्रेम सिंह पंवार, रमेश चौहान, मुख्य उद्घोषक एवं संपादक जयेन्द्र सिंह पंवार, अध्यक्ष गजेंद्र सिंह मटूड़ा, प्रबंधक भूपेश कुड़ियाल,महासचिव विजय प्रकाश भट्ट, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह राणा, उपाध्यक्ष रूकम चन्द रमोला, तस्दीक खान,खुशहाल सिंह चौहान, इंद्रेश उप्पल, शान्ति प्रसाद भट्ट, अजय प्रकाश बड़ोला, अनिल सेमवाल, संगीत निर्देशक प्रताप रावत, प्रहलाद, अंशुमान नौटियाल, अमरपाल रमोला, निर्देशक चंद्रमोहन सिंह पंवार, मंच निर्देशक केशर सजवाण, वित्तीय सलाहकार सुमन राणा, कमल सिंह रावत, नौवर सिंह करैत, माधव प्रसाद भट्ट, रूप सज्जा निर्देशक विक्रम शाह, भण्डार नायक विकास कुमार चौधरी, विकास भट्ट, वित्त नियंत्रक पुष्पा बहुगुणा, किरन पंवार, विमला जुयाल, जलमा राणा, संतोषी ठाकुर, सावित्री मखलोगा और अनीता राणा आदि मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *